बांग्लादेश की टीम इन दिनों कैरेबियाई टीम की मेजबानी अपने देश में कर रही है। कैरेबियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर है लेकिन इस दौरे की शुरुआत वेस्टइंडीज के लिए अच्छी नहीं रही और उन्हें बांग्लादेश के हाथों 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का चयन
ढाका में रविवार को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के साथ ही टेस्ट सीरीज कतो संपन्न हो गई है। अब टेस्ट सीरीज के बाद दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा।

3 मैचों की इस वनडे सीरीज की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी। इस वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को ही अपनी वनडे स्क्वॉड की घोषणा कर दी। जिसमें उन्होंने अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया है।
शकीब और तमीम की चोट के बाद वनडे में वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में शकीब अल हसन और तमीम इकबाल जैसे अपने प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी हुई है। ये दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर थे।

शकीब अल हसन चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। चोट से उबरने के बाद शकीब अल हसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की जिसमें उन्हें अपनी खुद की कप्तानी में दोनों टेस्ट मैचों में सफलता मिली।
शकीब और तमीम दोनों ही थे चोट के कारण वनडे टीम से बाहर
तो वहीं बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक तमीम इकबाल सितंबर में यूएई में खेले गए एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ अपनी कलाई को चोटिल करवा बैठे थे। जिसके बाद से वो लगातार बाहर ही हैं। और अब अपनी टीम में वापसी कर रहे हैं।

इस तरह से है बांग्लादेश की वनडे स्क्वॉड
मुशरफे मुर्तजा(कप्तान) तमीम इकबाल, इमरूल कायेस, सौम्य सरकार, लिटन दास, शकीब अल हसन, मुशफीकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, रूबेल हसन, मुस्तफीजुर रहमान, मेहदी हसन, नजमुल इस्लाम आपु, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, अबू हैदर और अरिफुल हक
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post BANvWI : आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 16 खिलाड़ियों वाली टीम का हुआ ऐलान, दिग्गज सलामी बल्लेबाज की हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.