जिस तरह भारत में आईपीएल खेला जाता है. उसी तरह ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जाती है. बिग बैश लीग का 8वां सीजन का पहला मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच खेला गया.
बिग बैश लीग के इस पहले मुकाबले को एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट के अंतर से जीत लिया है.
राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के आगे मात्र 146 पर ढेर हुई एडिलेड स्ट्राइकर्स

इस मैच का टॉस एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज एडिलेड स्ट्राइकर्स के स्पिन गेंदबाज राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आये और मात्र 19.4 ओवर में पूरी ब्रिसबेन हीट 146 रन पर आउट हो गई.
ब्रिसबेन हीट के लिए सबसे ज्यादा 20 गेंदों में 33 रन की पारी कप्तान क्रिस लिन ने खेली. वहीं टीम के लिए 14 गेंदों में 22 रन का योगदान जो बर्न्स ने दिया.
जिम्मी पियर्सन ने भी अपनी टीम के लिए 13 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया. वहीं 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये मुजीब उर रहमान ने अपनी टीम के लिए 22 गेंदों में 27 रन की शानदार पारी खेली.
एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर कुल 3 विकेट हासिल किये. बिल्ली स्टेनलेक और मैथ्यु शार्ट को भी 2-2 विकेट हासिल हुए है.
एलेक्स कैरे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीता एडिलेड स्ट्राइकर्स

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने इस लक्ष्य को एलेक्स कैरे की तूफानी पारी के दम पर 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच को अपने नाम कर लिया.
विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरे ने टीम के लिए 46 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाये.
एडिलेड स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज जोनाथन वेल्स ने भी अपनी टीम के लिए 22 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली. एडिलेड ने अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए है.
यहां देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड

SCORECARD IMAGE CREDIT CRICBUZZ
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post BBL : राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ब्रिसबेन हीट को पहले ही मैच में दिया मात appeared first on SportzWiki Hindi.