ऑस्ट्रेलिया में आज कल बिग बैश लीग की धूम मची हुई है। इस टूनामेंट में कई खिलाड़यों के अच्छे -अच्छे प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में खिलाड़ी बल्ले और गेंद से सभी को चकित कर रहे हैं।
ऐसा ही एक अनोखा मुकाबला देखने को मिला 24 दिसंबर के दिन। जब सिडनी सिक्सर और सिडनी थंडर की टीमें आपस में भिड़ीं थीं। इस मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने एक शानदार बल्लेबाजी की मिशाल पेशकश की।
जिसमें खासतौर से जॉस बटलर, टॉम करन और शीन ऐबॉट की बेहतरीन बल्लेबाजी खूब सुर्ख़ियों में रही हैं। लेकिन मैच के दौरान एबॉट ने एक ऐसा शानदार छक्का लगाया हैं। जोकि इस समय खासा चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
इस समय कर कोई बस इसी छक्के के बारें में बात कर रहा हैं। बता दें उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है।
स्टेडियम की छत पर गिरा एबॉट का छक्का
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स की लिस्ट में रहने वाले एबॉट इस लीग में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल रहे हैं। इतना ही नहीं ये खिलाड़ी लीग में जबरदस्त प्रदर्शन भी दे रहे हैं।
इस मुक़ाबले में फवाद अहमद की गेंद पर एबॉट ने एक शानदार छक्का जड़ा, जोकि सीधा जाकर स्टेडियम की छत पर गिरा। जिसके बाद वहां मौजूद दर्शक और सभी खिलाड़ी उनके इस छक्के को देखते रह गए।
That’s HUGE! Sean Abbott had his @Weet_Bix this morning!
#BBL08 pic.twitter.com/cZ9naPcyns
— KFC Big Bash League (@BBL) December 24, 2018
वैसे क्रिकेट के मैदान में ऐसे कारनामे होना कोई नई बात नहीं हैं। लेकिन ऐसे शॉट कभी कभार ही मैदान पर देखने को मिलते हैं।
सिडनी थंडर्स ने इस मुकाबले को 21 रनों के साथ जीता

बता दें इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी एबॉट ने 28 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ इस मुकाबले के दौरान करन ने 40 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली।
हालांकि इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी वाली पारी बेकार ही गयी। क्योंकि सिडनी थंडर्स ने इस मुकाबले को महज 21 रनों के साथ अपने नाम कर लिया। इस दौरान बटलर की 37 गेंद में 63 रनों की तूफानी पारी के चलते पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 169 रन बनाए थे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post BBL: सीन एबॉट ने जड़ा ऐसा छक्का की सीधे स्टेडियम की छत पर गिरी गेंद, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.