Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B'Day Spl : तो इस खिलाड़ी ने धवन को दिया 'गब्बर नाम', ये हैं पीछे की कहानी

इंटरनेट डेस्क। शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज है। धवन ने कई शानदार मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। क्रिकेट के मैदान में भारत के इस बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि गब्बर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहा है। शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था।

IPL के 12वें सीजन में इस नए नाम के साथ मैदान में उतरेगी ये टीम...

आपको बता दें शिखर धवन ने नवंबर, 2004 में दिल्ली के लिए अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत की। धवन ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरूआत 2013 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ की ​थी। वहीं, वनडे करियर की शुरूआत 2010 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। धवन जिस दिन अपने रंग में होते हैं उस दिन कोई भी गेंदबाज उनको नहीं रोक पाता है। आपको बता दें धवन का शतक लगाने के बाद मूंछों पर तांव देने का स्टाइल बहुत खास है। धवन का ये स्टाइल उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

आज उनके जन्मदिन के दिन आपको बताते हैं कि शिखर धवन को गब्बर नाम किसने दिया। धवन ने एक साक्षात्कार में बताया कि रणजी के एक मैच में दिल्ली की टीम ​फील्डिंग के समय विपक्षी टीम के खिलाफ हल्की नजर आ रही थी। तब मैने एक उपाय टीम को वापिस उत्साह में लाने का सोचा। फिर मैने फिल्म शोले का गब्बर वाला डायलॉग कहा जिससे खिलाड़ियों के मुरझाएं हुए चेहरो पर वापिस खुशी लौट आई। तभी से मुझको गब्बर कहा जाने लगा। धवन ने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया ने उन्हें गब्बर कहा था। धवन आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बाद धवन अपनी पुरानी टीम दिल्ली की ओर से मैदान में नजर आएंगे।