स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चुनाव के लिए सिक्के का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय Big Bash League (BBL) में सिक्के से टॉस को लेकर बड़ा फैसला हुआ है जिसके बारे में जानकर सभी हैरान है। Big Bash League के इस नए सीजन में अब सिक्के से नहीं, बल्कि बल्ले को उछालकर यह फैसला किया जाएगा।
आपको जानकारी में बता दें, ऑस्ट्रेलिया में बल्ले को उछालने का यह परम्परा सदियों पुरानी थी, जो एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। दोनों टीमें अब बल्ले के गिरने के तरीके पर अंदाजा लगाएंगी और जिस टीम का अंदाजा सही होगा, उसे ही पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी के फैसले का मौका मिलेगा। अब क्रिकेट मैच से ज्यादा टॉस देखना दिलचस्प बनने वाला है।
The coin toss in the KFC Big Bash League is no more, with captains instead facing a decision between ‘hills’ and ‘flats’: https://t.co/DoftHKEqvh pic.twitter.com/5VRYHQtzq7
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 11, 2018
Big Bash League के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की प्रमुख किम मेकोनी ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, 'यह ख़ुशी का पल है, जो BBL की सही परिभाषा बताता है।' आपको जानकारी में बता दे, 19 दिसम्बर को ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच होने वाले मैच में बल्ले से गेंदबाजी या बल्लेबाजी का चुनाव किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-
B'day special: टूर्नामेंट के दौरान ही पता चला कैंसर है, फिर भी खेलते रहे युवराज सिंह
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात
शादी की सालगिरह पर विराट-अनुष्का ने जीत लिया सभी लोगों का दिल
Herald