Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लक्ष्य सेन टाटा ओपन के सेमीफाइनल में

मुंबई
भारतीय शटलर और दूसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां टाटा ओपन बैडंिमटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेन ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के गोह गियाप चिन को 21-17, 21-10 से हराया। उनका अगला मुकाबला थाईलैंउ के कांतावत लीलावेचाबुत्रोफ से होगा। कांतावत ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में भारत के किरण जार्ज को 21-15, 21-13 से पराजित किया। महिलाओं के वर्ग में भारत की अश्मिता चालिहा, मुग्धा अग्रे और वरूशाली गुम्मादी ने सेमीफाइनल में जगह बनायी।