Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने घोषित की खिलाड़ियों की नई टेस्ट रैंकिंग, जानिए कहाँ पहुंचे भारतीय खिलाड़ी

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग घोषित कर दी है। इन दोनों टीमों के अलावा पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच भी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के आसानी से 2-0 से हरा दिया, वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सीरीज 2 मैच के बाद 1-1 से बराबर है। भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है

बांग्लादेश के गेंदबाजों को काफी फायदा

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बांग्लादेश के लगभग सभी गेंदबाजों को काफी फायदा हुआ है। दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले मेहदी हसन को 14 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 16वें स्थान पर पहुँच गये हैं। इसके साथ ही वह बांग्लादेश की नंबर एक टेस्ट गेंदबाज भी बन गये हैं।

हसन ने कप्तान शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम को पीछे छोड़ दिया है। शाकिब अभी टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं वहीं तैजुल गेंदबाजी रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजी के टॉप-20 में कोई बदलाव नहीं

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की सीरीज में बंगलादेशी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इससे आईसीसी रैंकिंग के टॉप-20 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बांग्लादेश के बल्लेबाजों को रैंकिंग में जरुर फायदा मिला है। मुशफिकुर रहीम को बल्लेबाजी रैंकिंग में सात स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 28वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले महमूदुल्लाह को 15 स्थान का फायदा हुआ है और वह अब अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वें स्थान पर पहुँच गये हैं। वेस्टइंडीज टीम में सिर्फ शिमरन हेटमायर को रैंकिंग में फायदा हुआ है। विंडीज का यह बल्लेबाज 28 स्थान की छलांग के साथ 52वें नंबर पर पहुँच गया है।

टॉप 20 बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंक (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट औसत
1 ( – ) विराट कोहली Ind 935 54.57
2 ( – ) स्टीव स्मिथ Aus 910 61.37
3 ( – ) केन विलियमसन NZ 876 50.42
4 ( – ) जो रूट Eng 807 50.44
5 ( – ) डेविड वार्नर Aus 803 48.2
6 ( – ) सी पुजारा Ind 765 49.54
7 ( – ) डी करुणरत्न SL 753 37.6
8 ( – ) डीन एल्गर SA 724 41.05
9 ( – ) एडेन मार्क्राम SA 703* 47.27
10 ( – ) उस्मान खवाजा Aus 699 43.83
11 ( – ) डी चंडीमल SL 695 44.28
12 ( – ) अज़हर अली Pak 683 44.47
13 ( – ) रॉस टेलर NZ 682 46.59
14 ( – ) हाशिम अमला SA 673 47.23
15 ( – ) फाफ डु प्लेसिस SA 665 42.33
16 ( – ) जॉनी बेयरस्टो Eng 653 37.71
17 ( – ) हेनरी निकोलस NZ 644*! 36.07
18 ( – ) जोस बटलर Eng 635! 36.76
19 ( – ) अजिंक्य रहाणे Ind 633 41.4
20 ( – ) कुसल मेंडिस SL 627 36.11

 

टॉप-20 गेंदबाजी रैंकिंग 

रैंक (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट औसत
1 ( – ) कागिसो रबाडा SA 882 21.71
2 ( – ) जेम्स एंडरसन Eng 874 26.98
3 ( – ) एम अब्बास Pak 829* 16.62
4 ( – ) वर्नन फिलेंडर SA 826 21.54
5 ( – ) रविंद्र जडेजा Ind 812 23.5
6 ( – ) पैट कमिन्स Aus 784* 23.81
7 ( – ) आर अश्विन Ind 777 25.44
8 ( – ) ट्रेंट बोल्ट NZ 772 28.07
9 (+1) यासीर शाह Pak 752 28.23
10 (-1) जेसन होल्डर Win 751* 28.5
11 (+1) जोश हैजलवुड Aus 744 26.84
12 (-1) शैनन गेब्रियल Win 742 29.73
13 ( – ) नील वाग्नेर NZ 740 28.49
14= ( – ) नाथन लियोन Aus 706 32.21
( – ) टिम साउथी NZ 706 30.82
16 (+14) मेहदी हसन Ban 696*! 29.78
17 (-1) स्टुअर्ट ब्रॉड Eng 694 29.04
18 (-1) मिशेल स्टार्क Aus 693 28.52
19 (-1) केशव महाराज SA 692* 27.65
20 (-1) दिलरुवान परेरा SL 689! 31.49

The post आईसीसी ने घोषित की खिलाड़ियों की नई टेस्ट रैंकिंग, जानिए कहाँ पहुंचे भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.