Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या: रिपोर्ट्स

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप में चोटिल होकर टीम से बाहर हो गये थे। अब उन्होंने रणजी ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। मुंबई के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं बल्लेबाजी 137 गेंद में 73 रनों की पारी खेली। यह दिखाता है कि हार्दिक ने फिटनेस पर काफी काम किया है।

टेस्ट टीम में मिल सकती है जगह

 

क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी के बाद अब हार्दिक को ऑस्ट्रेलीया में हो रही टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। भारत अभी पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। एडिलेड में हुए पहले टेस्ट में उसे शानदार जीत मिली थी।

हार्दिक के टीम में न होने की वजह से विराट कोहली को चार प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरना पड़ा और भारत की बल्लेबाजी कमजोर हुई। टेस्ट में विराट की शानदार शतकीय पारी के बावजूद टीम टेस्ट मैच में पिछड़ रही है।

पांड्या के ऊपर फैसला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ वानखड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान बड़ोदरा के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से बात की।

कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला पूरी तरह पांड्या के ऊपर छोड़ दिया है। अगर वह टीम से जुड़ना चाहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। भारत को तीसरा टेस्ट 26 दिसम्बर से मेलबर्न में खेलना है।

गेंदबाजी के दौरान हुए थे चोटिल

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान पीठ में परेशानी हुई और वह मैदान पर ही गिर गये। इसके बाद वह चलने की हालत में भी नहीं थे।

जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। अब करीब चार महीने बाद वह मैदान पर वापसी की है। पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते भी नजर आ सकते हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या: रिपोर्ट्स appeared first on SportzWiki Hindi.