Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेम्परिंग विवाद के आठ महीने बाद मीडिया के सामने आए ‘स्टीव स्मिथ’, वापसी पर कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ बॉल टेम्परिंग की वजह से एक साल का क्रिकेट से बैन झेल रहे हैं. उनके साथ टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी एक साल का बैन झेल रहे हैं. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी कमजोर हो गई है. इन दोनों खिलाड़ियों के जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार 6 टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज करी.

आठ महीने के बाद मीडिया के सामने आएं स्टीव स्मिथ 

बॉल टेम्परिंग विवाद के आठ महीने के बाद पत्रकारों के सामने आये स्मिथ ने  विश्व कप के बारे में कहा,

“मैं अभी ठंडे दिमाग से बस अभ्यास पर ध्यान दे रहा हूँ. मेरा फोकस टीम में वापसी करने पर हैं. मैं इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप और एशेज दोनों की तैयारी में लगा हूं. वहां खेलना मुश्किल होगा.

टीम पेन की कप्तानी को लेकर स्मिथ ने कहा,

“पेन ने मुश्किल परिस्थियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर, फिंच ने वनडे में टीम संभाली है, लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. मैं इन दोनों के नेतृत्व में खेलने को लेकर तैयार हूं.जहां तक संभव होगा उनकी मदद करूंगा.”‘

खुद की कप्तानी पर क्या बोले स्मिथ?

“अभी मैं कप्तानी को लेकर नहीं सोच रहा. मेरा ध्यान बस टीम में अपनी जगह बनाने पर है. मेरा कप्तान जो भी रहेगा मैं उसकी मदद करुंगा .फिलहाल खुद को खेल के लिए पूरी तरह तैयार करने पर ध्यान दे रहा हूं.”

30 मार्च 2019 को तीनो खिलाड़ियों का प्रतिबंध खत्म हो जाएगा 

गौरतलब है कि, 30 मार्च 2019 को प्रतिबंध खत्म हो जाएगा. स्मिथ मैच प्रैक्टिस के लिए अभी कुछ घरेलू टी-20 टूर्नामेंट खेल रहे हैं.साथ ही वे सदरलैंड के साथ सिडनी ग्रेड क्रिकेट में हाथ आजमा रहे हैं.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post बॉल टेम्परिंग विवाद के आठ महीने बाद मीडिया के सामने आए ‘स्टीव स्मिथ’, वापसी पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.