भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाजों में अपनी पहचान बनाने वाले दिल्ली के गौतम गंभीर ने मंगलवार को अचानक से ही संन्यास का ऐलान कर दिया। गौतम गंभीर ने सभी तरह की क्रिकेट को बाय-बाय कहने का मन बना लिया है।
गौतम गंभीर की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां
मंगलवार की शाम को गौतम गंभीर ने अपना ये फैसला अपने ऑफिशियल फेसबुक से दिया। जिसमें उन्होंने अब 37 साल की उम्र में क्रिकेट से अलविदा कहने सही समझा।

तो गौतम गंभीर तो अब क्रिकेट कोे मैदान में नजर नहीं आएंगे लेकिन उनकी ये 5 पारियों जो दर्शकों के जेहन में हमेशा ताजा रहेंगी।
206 रन वर्सेज ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली टेस्ट- 2008
गौतम गंभीर ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं। इनमें से टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर के द्वारा खेली गई उनकी सबसे बड़ी 206 रनों की पारी नहीं भुलायी जा सकती है।

गौतम गंभीर ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में 206 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जो उनके टेस्ट करियर की श्रेष्ठ पारी रही।
137 रन वर्सेज न्यूजीलैंड, नेपियर टेस्ट, 2009
गौतम गंभीर एक आक्रमक बल्लेबाज होने के साथ ही एक सुलझे हुए बल्लेबाज भी थे जो परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते थे।

इसका एक बड़ा उदाहरण उन्होंने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर टेस्ट मैच के दौरान दिया। धोनी की अनुपस्थिति और वीरेन्द्र सहवाग की कप्तानी में खेले गए इस टेस्ट में भारत मुश्किल में थी। और हार से बचने की कोशिश में थी लेकिन गौतम गंभीर ने 436 गेंदों में 137 रनों की मैराथन पारी खेल भारत को हार से बचाया।
150 वर्सेज श्रीलंका, कोलकाता वनडे, 2009
गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट की तरह वनडे क्रिकेट में भी अपने बल्ले की खूब धूम मचायी है। गौतम गंभीर ने कई आकर्षक पारियां खेली जिसमें उनकी 150 रन की पारी बड़ी दिलकश रही।

साल 2009 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ गौतम गंभीर ने जबरदस्त बल्लेाजी करते हुए 137 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बनाए।
97 वर्सेज श्रीलंका, मुंबई, विश्व कप फाइनल, 2011
गौतम गंभीर के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में अगर किसी पारी को जगह मिलेगी तो वो है साल 2011 में ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल मैच में खेली 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी….

2011 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गौतम गंभीर ने 97 रनों की शानदार पारी खेल खिताब जीत की नींव रखी जिसे बाद में धोनी ने अंजाम दिया।
75 वर्सेज पाकिस्तान, जॉहानिसबर्ग विश्व टी-20 फाइनल, 2007
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 में हुए पहले विश्व टी-20 के खिलाफ को अपने नाम किया था। इस जीत में सबसे बड़ा हाथ गौतम गंभीर की उस पारी का रहा जिसने भारत को जीत के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

2007 विश्व टी-20 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जॉहानिसबर्ग में खेले गए मैच में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर शानदार 75 रनों की पारी खेली थी। जो बाद में भारत के लिए खिताब जीत का कारण बनी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post गौतम गंभीर के इंटरनेशनल करियर की वो पांच पारियों जिसे भूले नहीं भुला सकते भारतीय प्रशंसक appeared first on SportzWiki Hindi.