Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी का हुआ है टीम में चयन, अब भड़के सुनील गावस्कर ने लगाई धोनी को फटकार

इस साल भारत के कई सारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने रणजी ट्रॉफी को नहीं खेलने का फैसला लिया था। जिसके बाद इन खिलाड़ी की भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने जमकर आलोचना की थी।

उन्होंने आलोचना करते हुए कहा था कि मैच से पहले फिट रहने के लिए उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहिए। जिसके अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने इन आलोचनाओं का जवाब दिया हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा है कि लोगों को ‘व्यक्तिगत पसंद की आलोचना’ करने से बचना चाहिए।

बता दें इस साल युजवेंद्र चहल और शिखर धवन ने भी रणजी ट्रॉफी में भाग नहीं लिया था। वहीं भारत के लिए एक फॉर्मेट में खेलने वाले अंबाती रायुडू भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। पूर्व कप्तान धोनी ने भी टेस्ट क्रिकेट को 2014 में अलविदा कह दिया था।

फिट रहने के लिए खेले प्रथम श्रेणी क्रिकेट


क्रिकेट के मैदान में धोनी के लगातार गिरते प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावसकर ने हाल ही में कहा था कि, “धोनी को मैच के दौरान फिर रहने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट जरूर खेलना चाहिए।”

बता दें धोनी के बल्ले सा लगातार मिल रहे निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए लिटिल मास्टर ने उनसे ये बात कही थी। धोनी को अपने लगातार गिरते प्रदर्शन के चक्कर में ऑस्ट्रेलियाई सीरीज भी गंवानी पड़ी थी।

इतना ही नहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी धोनी के साथ -साथ पंत को भी टीम में बतौर विकेट कीपर शामिल किया गया था।

रणजी के लिए धोनी का बहाना

धोनी ने रणजी न खेलने को लेकर ये बहाना बनाया था कि, अगर वो इस समय रणजी खेलेंगे तो किसी युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा। जिसके कारण वो नहीं चाहते हैं कि उनके खेलने के कारण किसी भी अच्छे युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़े।

जिसके बाद सुनील गावस्कर ने धोनी की जमकर लताड़ लगायी थी। इतना ही नहीं उन्होंने धोनी के रणजी न खेलने पर बीसीसीआई से भी जबाव मांगा था। सभी जानते हैं कि धोनी इस समय ख़राब फॉर्म से गुजर रहे है। जिसकी वजह से ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया था।

व्यक्तिगत पसंद की भी ज्यादा आलोचना नहीं की जानी चाहिए


क्रिकेट के दिग्गज साथ ही पूर्व बेहतरीन खिलाड़ी से मिली आलोचना के बाद अब धोनी ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट के प्रमुख एन श्रीनिवासन की किताब के विमोचन के मौके पर गावस्कर की बात का इशारों -इशारों में जवाब दिया है।

” खिलाड़ियों को संभालना जरूरी है। हमें घरेलू सर्किट थोड़ा कम चुनौतीपूर्ण बनाना चाहिए। इसके अलावा टी 20 क्रिकेट और व्यक्तिगत पसंद की भी ज्यादा आलोचना नहीं की जानी चाहिए। “

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी का हुआ है टीम में चयन, अब भड़के सुनील गावस्कर ने लगाई धोनी को फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.