वनडे क्रिकेट बहुत से शानदार खिलाड़ियों ने खेला हुआ है और वनडे क्रिकेट के जरिये अपना खूब नाम विश्व क्रिकेट में कामय भी हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में वनडे क्रिकेट इतिहास की आल टाइम विश्व एकादश टीम के बारे में बताएंगे. बता दे, कि यह टीम हमारे मीडिया संस्थान के कर्मचारियों द्वारा चुनी गई है. यह टीम सिर्फ हमारी मीडिया संस्थान के विचारों पर आधारित है.
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे है. सचिन ने अपने खेले 463 वनडे मैचों में 44.83 की शानदार औसत से 18426 रन बनाये हुए है. वह वनडे क्रिकेट के महानतम ओपनर बल्लेबाजों में से एक रहे है, इसलिए सचिन तेंदुलकर हमारे इस टीम की ओपनिंग करेंगे.
हासिम अमला

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज हासिम अमला के वनडे क्रिकेट करियर के आँकड़े हैरान कर देने वाला है. उन्होंने अबतक 169 वनडे मैचों में 49.65 की शानदार औसत से 7696 रन बना लिए है. अमला इस टीम में सचिन के साथ ओपनिंग करने के लिए सबसे उपयुक्त बल्लेबाज है.
विराट कोहली

नंबर-3 की पोजीशन में विराट कोहली के जिस तरह के आँकड़े है. उससे वहीं इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के हकदार है. कोहली अबतक अपने खेले 216 वनडे मैचों में 59.84 की शानदार औसत से कुल 10232 रन बना चुके है.
रिकी पोंटिंग (कप्तान)

रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते है. उनके बल्लेबाजी के आँकड़े भी शानदार है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 375 वनडे मैचों में 42.04 की औसत से 13704 रन बनाये हुए है. हमने इस ड्रीम टीम का कप्तान भी रिकी पोंटिंग को ही बनाया है.
एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड बनाये हुए है. एबी ने अपने खेले 228 वनडे मैचों में 53.5 की शानदार औसत से 9577 रन बनाये हुए है. एबी डीविलियर्स के कंधो पर इस टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी.
एमएस धोनी (विकेटकीपर)

एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे क्रिकेट के 332 वनडे मैचों में 50.1 की औसत से 10173 रन बना चुके है. विकेटकीपिंग में भी वह 310 कैच और 115 स्टंपिंग कर चुके है. बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज हमने इस टीम में एमएस धोनी को चुना है.
शॉन पोलक

शॉन पोलक इस टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे. उन्होंने जहां 303 वनडे मैचों में 26.45 की औसत से 3519 रन बनाये हुए है. वहीं 24.50 की शानदार गेंदबाजी औसत व 3.67 की गेंदबाजी इकॉनामी रेट से 393 विकेट हासिल किये हुए है.
वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. वह वनडे क्रिकेट इतिहास में 356 वनडे मैच खेल हुए है. जिसमे उन्होने 23.53 की औसत व 3.9 की इकॉनामी रेट से 502 विकेट हासिल किये हुए है.
वकार युनुस

वकार युनुस भी वनडे क्रिकेट के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक रहे है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 13 फाइव विकेट हॉल हासिल किये हुए है. वकार ने अपने खेले 262 वनडे मैचों में 23.84 की औसत व 4.69 के स्ट्राइक रेट से 416 विकेट हासिल किये हुए है.
ग्लेन मैक्ग्रा

ग्लेन मैक्ग्रा ने 250 वनडे मैचों में 22.02 की औसत व 3.88 की इकॉनामी रेट से 381 विकेट हासिल किये हुए है. ग्लेन मैक्ग्रा इस टीम में नई गेंद के साथ वसीम अकरम का साथ देंगे.
मुथैया मुरलीधरन

मुथैया मुरलीधरन ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये हुए है, इसलिए वह इस टीम में मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाएंगे. मुरलीधरन ने 350 वनडे मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 23.08 की औसत व 3.93 के इकॉनामी रेट से 534 विकेट हासिल किये हुए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वनडे की आल टाइम फेवरेट विश्व एकादश, यहाँ भी भारत का दबदबा, देखें कौन है कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.