Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथम्पटन के मैनेजर मार्क ह्यूज बर्खास्त

लंदन
साउथम्पटन के मैनेजर मार्क ह्यूज को मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलने के बावजूद टीम के खराब प्रदर्शन के कारण आठ महीने बाद ही पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इंग्लिश प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में जूझ रहे क्लब साउथम्पटन ने सोमवार को यह घोषणा की। वेल्स के 55 साल के ह्यूज ने मार्च में ही टीम के कोच का पद संभाला था। वह टीम को प्रीमियर लीग में बरकरार रखने और एफए कप सेमीफाइनल में ले जाने में सफल रहे लेकिन मौजूदा सत्र में उन्हें टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा।