Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल ने पर्थ में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, की इस दिग्गज की बराबरी

इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया की टीम ने पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 146 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दूसरे टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत का शीर्ष क्रम दूसरे टेस्ट मैच में बुरी तरह फ्लाप रहा। इसी बीच आपको बता दें कि भारत के ओपनर केएल राहुल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

केएल राहुल ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 2 रन और दूसरी पारी में 0 रन बना। इसके साथ ही भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

आपको बता दें कि ये तीसरा अवसर हैं जब केएल राहुल अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर में दोनों पारियों में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल से पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज था। सुनील गावस्कर भी तीन बार टेस्ट मैचों की दोनो पारियों में क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे है। आपको बता दें कि केएल राहुल पिछली 11 टेस्ट पारियों में सात बार बोल्ड आउट हो चुके हैं। अपने इस खराब प्रर्दशन के कारण केएल राहुल सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल हो रहे है।