Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व चयनकर्ता और विश्वकप विजेता खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने विश्व कप के लिए इस खिलाड़ी को माना महेंद्र सिंह धोनी का बैकअप

विश्व कप 2018 के शुरू होने में अब करीब पांच महीने का ही समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने इसके लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम को अभी विश्व कप से पहले 13 वनडे मैच खेलने हैं। इसके ऑस्ट्रेलिया में तीन, न्यूजीलैंड में पांच और फिर फरवरी मार्च में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में पांच वनडे मैच की सीरीज खेलने आएगी।

महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म परेशानी

विश्व कप से पहले भारतीय टीम को सबसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म परेशान कर रही है। 2018 में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। वनडे से लेकर टी-20 इंटरनेशनल मैच में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं।

इसी फॉर्म की वजह से उन्हें टी-20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। वनडे टीम में भी बैकअप के रूप में ऋषभ पन्त या दिनेश कार्तिक को लगातार टीम के साथ रखा जा रहा है।

रोजर बिन्नी ने लिया पंत का पक्ष

1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और उस टूर्नामेंट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी ने बैकअप विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पन्त का पक्ष लिया है। उन्हें इसके पीछे पन्त का युवा होना सबसे बड़ा कारण माना है।

एक न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए रोजर बिन्नी ने कहा

“मैं पूरी तरह से उम्र या यंगस्टर के साथ जाऊंगा। पंत ने छोटे प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसे विश्व कप खेलना चाहिए। उसे प्रोत्साहित करें और उसे विश्वास दिलाएं।”

पन्त की कीपिंग पर अभी भी सवाल

पूर्व चयनकर्ता रोजर बिन्नी जरुर ऋषभ पन्त का पक्ष ले रहे हो लेकिन इस युवा खिलाड़ी की विकेटकीपिंग पर अभी भी सवाल खड़े हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में उन्होंने लगातार बाई में रन दिए और कैच भी छोड़े।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी यही हाल रहा। पहले टेस्ट में उन्होंने सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड जरुर बनाया लेकिन मैच में कई कैच भी छोड़े। इसके साथ ही गैरजिम्मेदारी से बल्लेबाजी करना भी उनके खिलाफ जाता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पूर्व चयनकर्ता और विश्वकप विजेता खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने विश्व कप के लिए इस खिलाड़ी को माना महेंद्र सिंह धोनी का बैकअप appeared first on SportzWiki Hindi.