इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में वैसे तो सभी टीमों के हजारों प्रशंसक रहे हैं। लेकिन इनमें से एक टीम ऐसी है जिसकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। वो टीम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। पहले सीजन से ही इस फ्रेंचाइजी से एक से एक दिग्गज खिलाड़ी खेले हैं।
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली को हर कोई करता है पसंद
जिसमें मौजूदा समय में क्रिकेट जगत के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी इसका हिस्सा हैं। एबी डीविलियर्स और विराट कोहली को क्रिकेट जगत में खासा पसंद किया जाता है।

इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ही आरसीबी की टीम को ना केवल क्रिकेट प्रशंसक बल्कि कई टीमों के खिलाड़ी भी पसंद करते हैं। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के खेलने के कारण ही इसे बहुत पसंद किया जाता है।
वेस्टइंडीज के युवा सितारे फेबियन एलन भी एबी-विराट को करते हैं पसंद
इसी तरह से वेस्टइंडीज के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी फेबियन एलन को भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सबसे ज्यादा पसंद है तो वहीं विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को फेबियन अपना आदर्श मानते हैं।

कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर ने इसको लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि” निश्चित रूप से, मैं एक आईपीएल स्लॉट की तलाश में हूं। ये मेरा सपना है इसलिए अगर मैं इस क्रिसमस को सच करता हूं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मुझे प्रसन्नता होगी। मैं टी-20 खेलने की कोशिश करता हूं और अच्छा करता हूं। तो मैं आईपीएल में जगह बना सकूं। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अभी भी युवा हूँ और अवसर तलाश रहा हूं।”
आरसीबी की टीम को फेबियन ने बताया अपनी फेवरेट आईपीएल टीम
जब फेबियन एलन से आईपीएल की टीम को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “बेशक आरसीबी मेरी पसंदीदा टीमों में से एक है। एबी डीविलियर्स, विराट कोहली और क्रिस गेल मेरे आदर्श हैं।”

“आईपीएल बहुत ही चुनौतीपूर्ण है इसलिए मैं इसे खेलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं आईपीएल के लिए 100 फिसदी तैयार हूं। बस मैं किसी टीम को पकड़ने को ढूंढ रहा हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वेस्टइंडीज के स्टार युवा ऑलराउंडर फेबियन एलन ने मौजूदा समय के इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना आदर्श appeared first on SportzWiki Hindi.