Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : ऋषभ पंत ने टिम पेन को कहा टेम्परेरी कप्तान तो भड़के अम्पायर, फिर हर्षा भोगले ने दिया करारा जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने स्लेज किया था. उन्होंने ऋषभ पंत से कह दिया था, कि अब धोनी वनडे टीम में आ गया है, इसलिए तुम जाकर बिग बैश खेलों. वहीं टिम पेन ने ऋषभ पंत को स्लेज करते हुए बेबी सीटर तक कह डाला था.

पंत ने भी लिया बदला 

ऋषभ पंत ने टिम पेन से स्लेजिंग का बदला लिया है. उन्होंने भी दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को स्लेज किया है. मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने पेन के बल्लेबाजी करते वक्त कहा, “मैं इस वक्त बल्लेबाजी करते वक्त टेम्परेरी कप्तान को देख रहा हूं.”

ऋषभ अपने साथी खिलाड़ियों से तेज आवाज में कहा रहे थे, कि “ज्यादा कुछ नहीं करना है, टेम्परेरी कप्तान को आउट करने के लिए, यह खुद ही आउट हो जायेगा.”

ऋषभ पंत को अंपायर ने लगाई फटकार

टिम पेन को स्लेज करना ऋषभ पंत को भारी पड़ा है. ऋषभ पंत को अंपायर इयान गोल्ड ने फटकार लगाई है. जब ऋषभ पंत ने टिम पेन को स्लेज किया तो उसके बाद अंपायर ऋषभ पंत के पास गये और उन्हें स्लेज करने से मना किया.

यहाँ देखे वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे अंपायर इयान गोल्ड ने भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत को स्लेजिंग करने पर चेतावनी दी है.

हर्षा भोगले ने भी कही ये बात 

कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने कमेंट्री के दौरान कहा, कि “ऋषभ पंत और टिम पेन के इस विवाद में अंपायर भी शामिल हो गये है. क्या यह अपमानजनक था? अंपायर यह कैसे तय करते है, कि कौन सी घटना लाइन क्रॉस कर रही हैं और कौन सी नहीं.”

टीम इंडिया

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : ऋषभ पंत ने टिम पेन को कहा टेम्परेरी कप्तान तो भड़के अम्पायर, फिर हर्षा भोगले ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.