पर्थ टेस्ट मैच के दौर विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान विराट कोहली के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी. इस दौरान जहाँ दोनों ही खिलाड़ी एक-दुसरे पर लगातार स्लेजिंग कर रहे थे. जिस वजह से कप्तान कोहली की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है. वहीं अब उनके समर्थन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरन लेहमैन आए है. उनक मानना है कि विराट कोहली गलत नही है और उनकी इस तरह से आलोचना नही होनी चाहिए.
वो अपने देश के लिए जीतना चाहता है

कोहली के समर्थन में लेहमन ने कहा कि
“कोहली काफी जुनूनी है. मैदान पर वह ऐसे ही रहता है और हमेशा ऐसे ही रहेगा. वह जल्दी उत्तेजित हो जाता है. वह हमेशा जीतना चाहता है और चुनौतियां उसे पसंद है.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“वह सिर्फ अपने लिये नहीं, देश को जीतते देखना चाहता है. इस तरह की स्लेजिंग में कोई बुराई नहीं है.”
लेहमन ने कहा कि
“कोहली या टिम पेन किसी ने भी सीमारेखा पार नहीं की. यह अच्छी स्लेजिंग थी और स्टम्प माइक के कारण सुनने में मजा आया.”
इस पर विवाद नही होना चाहिए

इस स्लेजिंग की वजह से कोहली की आलोचना हो रही है. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“इसे अनावश्यक विवाद नहीं बनाया जाना चाहिये. देश के लिये खेलते समय इस तरह का जुनून रहना जरूरी है. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. पर्थ में जो कुछ हुआ, उसे लेकर कोई नौटंकी नहीं होनी चाहिये.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“अपना खेल दिखाओ और यह सुनिश्चित करो कि यह निजी नहीं है और खेल को खेलभावना से खेलो. मुझे यकीन है कि मैच के बाद या श्रृंखला के बाद सब ठीक हो जायेगा.”
टिम पेन एक अच्छा कप्तान है

पेन की कप्तानी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“पेन अभी तक शानदार कप्तान रहा है. उसने कठिन दौर में कप्तानी संभाली है और अभी तक सब कुछ ठीक रहा है. पेन की कप्तानी की कोई आलोचना नहीं कर सकता. एडीलेड में भारतीय टीम बेहतर थी लेकिन इन दो टेस्ट से साबित हो गया कि यह श्रृंखला शानदार होगी. दुसरे टेस्ट मैच में मिली जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम का हौसला काफी बढेगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट कोहली की आलोचना करने वालो पर भड़का यह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई, कहा बंद करो उसकी आलोचना appeared first on SportzWiki Hindi.