Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में इस टीम को ब्रेंडन मैक्कुलम ने बताया सीरीज जीत का प्रबल दावेदार

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही है. इस टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम की इस टेस्ट सीरीज में भारत की टीम सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है.

भारत के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका 

ब्रेंडन मैक्कुलम ने इंडिया टुडे को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “ऑस्ट्रेलिया की टीम निश्चित रूप से दबाव में हैं और उनका आत्मविश्वास फिलहाल कम है. वहीं दूसरी तरफ भारत विराट कोहली की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. भारतीय टीम लगातार अच्छा खेल रही हैं और मुझे लगता है, कि यह शायद भारतीय टीम के पास जीतने का सुनहरा मौका है.”

ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम बहुत कमजोर 

ब्रेंडन मैक्कुलम ने इंडिया टुडे को दिए गये आगे अपने बयान में कहा, “ऑस्ट्रेलिया एक बहुत कमजोर टीम लग रही है. ऑस्ट्रेलिया के कुछ विभाग कमजोर लग रहे है, इसलिए मैं कह सकता हूं, कि इस सीरीज में भारत थोड़ा मजबूत दिखता है.

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन भारत की गेंदबाजी भी उन परिस्तिथियों के लिए काफी अच्छी है. मुझे नहीं लगता, कि ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम इतना मजबूत है, कि वह भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण को संभाल सकता है.”

विराट कोहली तीनों प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

ब्रेंडन मैक्कुलम ने इंडिया टुडे को दिए गये आगे अपने बयान में कहा,

विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं. वह सभी प्रारूप में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और जिस तरह से उन्होंने अपने कंधो पर भारतीय टीम का भार उठाया हुआ है.

वह देखते ही बनता है. वह इस खेल को अपने तरीके से खेलता है. वह एक शानदार विश्व स्तरीय खिलाड़ी है. मुझे यकीन है कि वह इस दौरे में भी प्रदर्शन करेंगे.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में इस टीम को ब्रेंडन मैक्कुलम ने बताया सीरीज जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.