Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- अपने फेयरवेल टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर ने अपने फैंस की पेशकश पर काटा केक

दिल्ली के दिग्गज खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर ने मंगलवार सभी तरह की क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने अचानक ही फेसबुक पर वीडियो जारी कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

भारतीय टीम के सफलतम सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत ही खास योगदान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम को कई मैचों में अपने दम पर जीत दिलायी। जिनका लोहा पूरे क्रिकेट जगत ने माना।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक शानदार सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहचान बनाने वाले गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रहे।

फैंस की पेशकश पर अपने विदाई मैच से पहले गंभीर ने काटा केक

गौतम गंभीर ने मंगलवार को तो क्रिकेट से बाय-बाय कह दिया है जो 6 दिसंबर से शुरु हुए रणजी मैच में आखिरी बार खेलते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली और आन्ध्र प्रदेश के बीच रणजी मैच खेला जा रहा है जिसमें गंभीर खेलते नजर आ रहे हैं।

गौतम गंभीर का आखिरी मैच है जो फेयरवेल मैच है। दिल्ली में खेले जा रहे दिल्ली और आन्ध्र प्रदेश के बीच मैच से पहले गौतम गंभीर के सामने उनके फैंस ने केक काटने की पेशकश की। इसे गौतम गंभीर टाल नहीं सके और उन्होंने फैंस के साथ केक काटकर अपने फेयरवेल को यादगार बना दिया।

अपने आखिरी मैच में गंभीर हैं शतक के करीब

आपको बता दे कि गौतम गंभीर आन्ध्र प्रदेश के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। इस मैच में आन्ध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 390 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसके जवाब में दिल्ली ने जबरदस्त जवाब दिया है। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक गौतम गंभीर अपने शतक के करीब हैं। गौतम गंभीर 92 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- अपने फेयरवेल टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर ने अपने फैंस की पेशकश पर काटा केक appeared first on SportzWiki Hindi.