Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने की धोनी के कैच रिकार्ड की बराबरी 

एडीलेड
युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शनिवार को यहां छह कैच लपककर दिग्गज भारतीय खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के रिकार्ड की बराबरी की। पंत ने शुक्रवार को खेल के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकाम्ब और टिम पेन का कैच लपका जबकि शनिवार को उन्होंने मिशेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड का कैच लिया। अपना छठा मैच खेल रहे 21 साल के इस खिलाड़ी ने मोहम्मद शमी की गेंद पर हेजलवुड का कैच पकड़कर धोनी के रिकार्ड की बराबरी की। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने 2009 में वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। पंत ने टेस्ट मैचों में 43.25 की औसत से 346 रन भी बनाये हैं जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन की पारी भी शामिल है।