Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वनडे में बंगलादेश ने विंडीज को पीटा

ढाका
मुस्ताफिजुर रहमान और कप्तान मशरफे मुर्तजा के तीन-तीन विकेटों के बाद विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के नाबाद 55 रन की बदौलत बंगलादेश ने विंडीज को पहले वनडे में रविवार को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से हार चुकी विंडीज की वनडे सीरीज में भी शुरुआत हार के साथ हुई। विंडीज ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन बनाये। ओपनर शाई होप ने सर्वाधिक 43, कीमो पॉल ने 36, रोस्टन चेज ने 32 और मार्लोन सैमुअल्स ने 25 रन बनाये। मुस्ताफिजुर ने 35 रन पर तीन विकेट और मुर्तजा ने 30 रन पर तीन विकेट लिए। बंगलादेश ने 35.1 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुशफिकुर ने 70 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 55 रन की मैच विजयी पारी खेली। ओपनर लिटन दास ने 41 और आलराउंडर शाकिब अल हसन ने 30 रन बनाये। मुर्तजा को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला।