Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज में स्मिथ-वार्नर की वापसी को लेकर लेंगर ने कही ये बात

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को एक साल तक के लिए सस्पेंड किया हुआ है. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने युवा खिलाड़ी कैमरन बैनक्रोफ्ट को भी 9 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था.

साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने एक बयान में कहा है, कि स्मिथ को अगले दो साल तक टीम की कप्तानी नहीं मिलेगी वही कैमरन बैनक्रोफ्ट को भी एक साल तक टीम का कप्तानी नियुक्त नहीं किया जायेगा. वही डेविड वार्नर को भविष्य में कभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी नहीं मिलेगी.

स्मिथ-वार्नर पाकिस्तान के खिलाफ कर सकते है वापसी 

इसी बीच स्मिथ और वार्नर से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. www.cricket.com.au में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पाकिस्तान के खिलाफ होगी.

31 मार्च से 13 अप्रैल तक चलने वाली इस सीरीज में करेंगे वापसी 

इस रिपोर्ट के मुताबिक़, विश्व कप 2019 से पहले पाकिस्तान ने 31 मार्च से 13 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. स्मिथ और वार्नर का प्रतिबंध 29 मार्च को समाप्त हो रहा है. ऐसे में 31 मार्च से होने वाली इस वनडे सीरीज में डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ खेल सकते है.

विश्व कप से पहले चाहते है सर्वश्रेष्ठ टीम

www.cricket.com.au वेबसाइट ने ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर के हवाले से कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से स्मिथ और वार्नर की वापसी हो सकती है. वापसी करने वाले लोगों में, हमारे चारों सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी है. 

हम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए और उनके लिए व्यक्तिगत रूप से सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, इसलिए हम विश्व कप से पहले अपनी एक मजबूत टीम को अजमाना चाहते है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वनडे सीरीज में स्मिथ-वार्नर की वापसी को लेकर लेंगर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.