भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों वाले मौजूदा भारतीय पेस अटैक को हर कोई टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ पेस अटैक बता रहा है. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अब ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय तेज गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.
भारतीय तेज गेंदबाज 2019 विश्व कप के लिए अब भी तैयार नहीं
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर ने कहा,
“हमारे बल्लेबाजी यूनिट सेट है लेकिन मैं गेंदबाजी के बारे में यही बात नहीं कह सकता. मैं लाल गेंद के साथ गेंदबाजों के मौजूदा प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन जहां तक सफेद गेंद की बात है, मुझे लगता कि वो अभी तक तैयार नहीं हैं, खासकर कि पेस गेंदबाज.”
भुवी बुमराह चोटिल होते हैं तो टीम को परेशानी झेलनी पड़ती है
लक्ष्मण ने आगे कहा,
“हमारे पास चहल और कुलदीप के रूप में अच्छे स्पिनर हैं लेकिन वनडे में हमारा पैस अटैक भुवी और बुमराह पर ज्यादा ही निर्भर है. जब भी ये दो चोटिल होते हैं, टीम को परेशानी झेलनी पड़ती है.”
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की

उन्होंने कहा,
“ऐसा नहीं था कि पहले हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज नहीं थे, लेकिन मुझे लगता है कि जिस चीज से फर्क पड़ा है, वो है बेहतर फिटनेस स्तर. पहले तेज गेंदबाज शुरुआती सफलताएं दिलाते थे लेकिन खेल के आगे बढ़ते बढ़ते थक जाते थे. लेकिन अब मैं इस बात से काफी प्रभावित हूं कि हमारे पेसर्स तीसरे-चौथे स्पेल में भी तेज गेंदबाजी कराते हैं. जिस तरह से उन्होंने एडिलेड टेस्ट के आखिरी दिन गेंदबाजी की जब पिच से ज्यादा मदद भी नहीं मिल रही थी. वो अब कहीं ज्यादा फिट हैं, जिसका नतीजा मैदान पर दिख रहा है.”
The post वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी पर उठाये सवाल, कही बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.