भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2018 बहुत शानदार रहा है. कप्तान विराट कोहली ने इस साल अपने बल्ले से जमकर रन बनाये है. उन्होंने इस साल कई विश्व क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की है. उनका बल्ला किसी एक फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में बोला है. इसी वजह से आज वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी हैं.
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साल 2018 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने है. तीनों फॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने 2653 रन बना लिए है और इस दौरान उनका औसत 69.81 का रहा है. इस साल उनका सबसे अधिक स्कोर 160 रन का रहा है.
साल 2016 और 2017 में भी बनाये थे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2016 और साल 2017 में भी सबसे ज्यादा रन बनाये थे. उन्होंने साल 2016 के कैलेंडर ईयर में 2595 रन बनाये थे, तो वहीं साल 2017 के कैलेंडर ईयर में उन्होंने 2818 रन भारतीय टीम के लिए बनाये.
उसने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन ना तो साल 2018 में किसी बल्लेबाज ने बनाये और ना ही साल 2016 और साल 2017 में बनाये. वह पिछले तीन साल से लगातार सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज है.
ऐसा रहा है विराट कोहली का अबतक का पूरा क्रिकेट करियर

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए 76 टेस्ट मैच, 216 वनडे मैच और 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है. कोहली ने 76 टेस्ट मैचों में 54.02 की शानदार औसत से 6590 रन बनाये हुए है. साथ ही उन्होंने 216 वनडे मैचों में 59.84 की औसत से 10232 रन बनाये हुए है.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी सफल रहे है. उन्होंने 65 टी-20 मैचों में 49.25 की औसत से 4948 रन बनाये हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.76 का रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पिछले तीन सालों से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार बना रहे हैं ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.