Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाइव कमेंट्री के दौरान पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मयंक अग्रवाल के लिए की अपमानजनक टिप्‍पणी, भड़क गएं लोग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बॉक्सिंग डे टेस्ट का आगाज हो गया है. भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में मयंक अग्रवाल डेब्यू कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पहली ही पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बना दिएं. हालांकि वो शतक नहीं बना पाएं लेकिन उनकी इस पारी की वजह से भारतीय टीम ने एक बड़ा स्कोर बनाने की नीव रख दी है.

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने मयंक के लिए की अपमानजनक टिप्‍पणी

बता दे, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर केरी ओ’ कीफ ने मयंक अग्रवाल के घरेलू क्रिकेट में तिहारे शतक को किसी कैंटीन स्‍टॉफ या वेटर के सामने किया गया प्रदर्शन बताया. मार्क वॉ ने इसपर कहा कि मयंक अग्रवाल की फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 50 से ज्‍यादा की औसत ऑस्‍ट्रेलिया में 40 के बराबर है.

लाइव कमेंट्री के दौरान मयंक अग्रवाल पर इस तरह के बयान को एक भारतीय फैन ने सूना और उसने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए. इस हरकत को गलत ठहराया. इस कमेंट्री की वीडियो तो अभी उपलब्‍ध नहीं है, लेकिन जिस भारतीय फैन ने इसे सुना वो खुद को इसपर अपनी प्रतिकिया देने से रोक नहीं पाया.

24 टेस्‍ट मैच खेल चुके हैं केरी ओ’ कीफ

केरी ओ’ कीफ ऑस्‍ट्रेलिया के लिए साल 1971 से 1977 तक 24 टेस्‍ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्‍होंने 53 विकेट निकाले थे. अपनी टीम के लिए वो दो वनडे मुकाबले भी खेल चुके हैं. उनके इस बयान का मयंक ने अपने बल्ले से शानदार जवाब दिया, उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन 76 रन बनाएं.

गौरतलब है कि, विजय हजारे ट्रॉफी के 2017-18 सीजन के दौरान मयंक अग्रवाल ने महाराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था. उन्होंने इस मैच में 304 रन की शानदार पारी खेली थी.

लोगों ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post लाइव कमेंट्री के दौरान पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मयंक अग्रवाल के लिए की अपमानजनक टिप्‍पणी, भड़क गएं लोग appeared first on SportzWiki Hindi.