Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक अग्रवाल के कोच ने दिया बड़ा बयान,कहा-इस दिग्गज खिलाड़ी की दिखती है उसमे झलक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नही बचा है. ऐसे में टीम इंडिया के पास इस मैच को जीत कर सीरीज में बढ़त बनाने का मौका है. वही दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत कर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. भारत ने इस मैच के लिए टीम में बड़ा बदलाव किया है.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के लिए टीम में तीन बड़े बदलाव किये है. इसमें टीम में मयंक, जडेजा और रोहित की वापसी हुई है. मयंक को मिले मौसे उनके कोच खासे खुश है और उन्होंने उम्मीद जताई कि मयंक अच्छा प्रदर्शन करेंगा.

वो अच्छा प्रदर्शन करेंगा 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच मे पदार्पण करने को तैयार सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के कोच इरफान सैत को उम्मीद है कि वह आक्रामक और प्रभावपूर्ण पारी खेलेंगे.  सैत ने पीटीआई से कहा कि मयंक मे वीरेन्द्र सहवाग के सभी अच्छे लक्षण हैं, बस वह सहवाग की तरह अपना विकेट नहीं गवांते.

सहवाग की तरफ है बल्लेबाज़ी 

उन्होंने कहा कि मैं कल मेलबर्न टेस्ट में उनसे सहवाग की तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा हूं. मैं कोई तुलना नहीं करना चाहूंगा, लेकिन मयंक कभी भी लापरवाही भरा रवैया नहीं अपनाते, वह काफी गंभीर खिलाड़ी है.  उन्होंने कहा कि मयंक में सलामी बल्लेबाज के सभी गुण हैं जिसमें वह गेंद को बल्ले आने देते है और कट तथा पुल शाट अच्छे से खेलते हैं.

फॉर्म रहेगी बरक़रार 
चोट की वजह से मिला है मौका 
अगर मयंक के चयन को लेकर बात करें तो उन्हें चोटिल शॉ के विकल्प के रूप में शामिल किया गया था. इस दौरान राहुल और विजय भी बुरी तरह से आउट ऑफ़ फॉर्म हो गए थे. जिसके बाद टीम मैनजेमेंट ने मयंक को मौका देने का फैसला किया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मयंक अग्रवाल के कोच ने दिया बड़ा बयान,कहा-इस दिग्गज खिलाड़ी की दिखती है उसमे झलक appeared first on SportzWiki Hindi.