ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ इस समय बैन की वजह से क्रिकेट से दूर है. बॉल टेंपरिंग की वजह से उन पर एक साल का बैन लगा दिया गया था, जिस वजह से वो इस समय क्रिकेट से दूर चल रहे है. वहीं अब उनकी वापसी को लेकर बातें और ज्यादा तेज़ हो गए हैं. अब उनके बैन को लेकर सिर्फ तीन महीने बच्चे है.
ऐसे में अब उनकी वापसी को लेकर टीम को कोच जस्टिन लैंगर ने भी बात की. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि वो उन्हें टीम में चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने उनकी तुलना विराट कोहली से भी कर दी.
हमे उनकी वापसी का इंतजार है

स्टीवन स्मिथ की वापसी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“ऐसा हो सकता है, बिल्कुल हो सकता है. ये एक प्रक्रिया का हिस्सा है और मुझे यकीन है कि हम इसके तहत काम करेंगे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एवं उनके लिए सबसे अच्छे नतीजे लेकर आएंगे. फिलहाल, अभी इस पर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ अगले साल होने वाली सीरीज में वापसी कर सकते हैं.”
वो टीम के विराट कोहली हैं

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“जाहिर है, ये उनके लिए काफी मुश्किल भरा समय रहा है, लेकिन हम चाहते हैं कि वो टीम में दमदार वापसी करें. वो आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विराट कोहली हैं और यह सच्चाई है. वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हमारे कप्तान भी रह चुके हैं. वो एक अच्छे व्यक्ति हैं. मैं जानता हूं कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से दोबारा खेलने का निर्णय ले लिया हैं और इससे मुझे काफी खुशी हो रही है.”
डेविड वार्नर और स्मिथ पर लगा है एक साल का बैन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान डेविड वार्नर,स्टीव स्मिथ और कैमरून बेनक्राफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. जिसके बाद स्मिथ और वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया था. वही बेनक्राफ्ट पर 9 महिना का बैन लगा दिया गया था.
The post स्टीव स्मिथ को लेकर लैंगर ने दिया बड़ा बयान, इस भारतीय दिग्गज से कर डाली तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.