इंटरनेट डेस्क। गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को कई मैचों में विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। गंभीर ने भारत को 2007 के टी20 विश्वकप में और 2011 के सीमित ओवर के विश्वकप में विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हाल ही में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
AusvInd: विराट एंड कंपनी ने आॅस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट मैच में रौंदा 31 रनों से, सीरीज में 1-0 बढ़त की हासिल
भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने अपने करियर में कई कप्तानों की कप्तानी में मैच खेले है। गंभीर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत 2003 में की थी। उस समय टीम इंडिया के कप्तान सौरभ गांगुली थे। गंभीर ने गांगुली के बाद राहुल द्रविड़, महेन्द्र सिंह धोनी और दुनिया के बेस्ट लेग स्पिनर अनिल कुंबले की कप्तानी में मैच खेले है।
इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने सबसे फेवरेट बताया। गंभीर ने अपना सबसे फेवरेट कप्तान दुनिया के बेस्ट लेग स्पिनर अनिल कुंबले को अपना पसंदीदा कप्तान बताया। गंभीर ने मीडिया को बताया कि अनिल कुंबले से काफी कुछ सीखने को मिला था। हालांकि आपको बता दें कि अनिल कुंबले ज्यादा दिनों तक टीम की कमान नहीं संभाल पाएं थे। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो बार आईपीएल अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। गंभीर आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से मैदान में चौके छक्के लगाते नजर आएं थे।