भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक रहे गौतम गंभीर ने पिछले ही सप्ताह अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहा है। गौतम गंभीर ने हर किसी को हैरान करते हुए अचानक ही क्रिकेट करियर को बाय-बाय कह दिया।
गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर दी राय
क्रिकेट करियर से सन्यास के बाद से गौतम गंभीर अलग-अलग खुलासे कर रहे हैं। गौतम गंभीर अपने करियर से जुड़े कई बातों को साझा कर रहे हैं।

इसी तरह से गुरुवार को गौतम गंभीर ने न्यूज 18 के साथ बातचीत करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानों को लेकर एक बहुत बड़ी बात को सामने रखा।
कप्तान अकेले को जीत का श्रेय देना है गलत
गौतम गंभीर ने न्यूज 18 के साथ एक्सक्लूसीव बात करते हुए कहा कि “भारत में कप्तान को जीत का श्रेय मिलना एक खतरनाक ट्रेंड है। सौरव गांगुली जब कप्तान थे, जब धोनी कप्तान बने और अब विराट कोहली के हाथ में कप्तानी है, कोई भी सीरीज जीतने के बाद कप्तानों को जीत का श्रेय दिया जाता है। “

“जब आप टीम स्पोर्ट खेलते हो तो कप्तान अच्छा तभी होता है जब टीम अच्छी होती है। अकेला कप्तान आपको कुछ नहीं जिता सकता है।”
मेरे धोनी के साथ हैं अच्छे रिश्तें
गौतम गंभीर ने धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा कि “लोगों का काम कहना है। इस देश में इतने लोग है वो कुछ ना कुछ कहते रहते हैं और आप सबका मुंह बंद नहीं कर सकते हैं। मेरे धोनी के साथ बहुत अच्छे रिश्तें हैं लेकिन मेरे विचार से मैं कहता हूं कि मेरे विचार से टीम स्पोर्ट में 15 के 15 खिलाड़ी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जिनके की कप्तान है।”
#EXCLUSIVE | I’ve just spoken about @virendersehwag and @imVkohli as well. I have a decent relationship all of them: @GautamGambhir tells @Vimalwa. | #GambhirOnNews18 pic.twitter.com/BrxauBYMZX
— News18 (@CNNnews18) December 13, 2018
टीम स्पोर्ट में कप्तान के फैसले को सही उनकी टीम बनाती है। कप्तान अगर कोई फैसला लेता है तो उसके लिए उनके पास गेंदबाजी-बल्लेबाजी भी होने चाहिए। कप्तान ने अगर कोई फैसला लिया और उसके खिलाड़ियों के पास काबिलियत ही नहीं है तो वो फैसला कभी सही नहीं हो पाएगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर अब ये क्या बोल गये गौतम गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.