Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी में बड़ी जीत की ओर बिहार , मंगल महरुर ने तोड़ा अमीकर दयाल का रिकॉर्ड

पटना, (राजेश कुमार) : रहमतुल्लाह का शतक और विकास रंजन का नाबाद अर्धशतक तथा विवेक और आशुतोष की गेंदबाजी के बदौलत बिहार रणजी ट्रॉफी मैच में जीत के करीब पहुंच चूका है. नागालैंड दूसरी पारी में 112 पर सात विकेट खो चूका है, जबकि अभी नागालैंड बिहार से 335 रन पीछे है, और उसके मात्र तीन विकेट ही बचे हैं. कल मैच का अंतिम दिन है।

कल के स्कोर तीन विकेट पर 255 रन से आगे मंगल और रहमत ने खेलना शुरू किया. मंगल (177 रन ) बिहार के अमीकर दयाल का डेब्यू का रेकार्ड (174 रन ) का तोड़ने के बाद आउट हो गए. उसके बाद रहमतुला (107 रन) ने भी अपना शतक पूरा कर चलते बने. इसके बाद उत्कर्ष और विकाश ने भी बिहार के लिए उपयोगी पारी खेली. उत्कर्ष (46 रन) तो अर्धशतक बनाने से चूक गए, मगर विकाश ने नाबाद 53 रन बनाये. आशुतोष 4 और हर्ष विकर्म 2 रन पर ही आउट हो गए, मगर विवेक 28 रन बनाकर नाबाद रहे. बिहार ने अपनी पारी 505 रन आठ विकेट पर घोषित कर दी. नागालैंड की ओर से अबरार काजी ने 5 , रचित ने दो और तहमीद ने एक विकेट लिए.

दूसरी पारी खेलने उतरी नागालैंड को पहले ही ओवर से झटका लगने लगा और खेल समाप्त होने तक सात बल्लेबाज महज 112 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं. नागालैंड के सीडेजले 4, ज़हिमिमो 6, इमलिवाती 12, पारस और अबरार शून्य , तहमीद 14 तथा पवन एक रन बना कर आउट हो चुके हैं. कप्तान जोनाथन 57 और इनकातो 18 रन पर नाबाद है. बिहार की ओर से विवेक ने चार और आशुतोष ने तीन विकेट लिए. कल मैच का अंतिम दिन है. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

मंगल महरुर ने तोड़ा अमीकर दयाल का रिकॉर्ड

पटना में नगालैंड के साथ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में बिहार के मंगल म्हरूर ने एक और रिकॉर्ड बनाए हुए अमिकर दयाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मंगल ने कल डेब्यू मैच में शतक जमाया था. आज मैच के तीसरे दिन महरूर ने बिहार की ओर से डेब्यू मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का अमिकार दयाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

दयाल ने 23 जनवरी 1986 को बंगाल के खिलाफ रांची में 174 रन की पारी खेली थी. जबकि मंगल ने 177 रन बनाकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. दयाल के साथ उस मैच में बलदेव सिंह गोसाईं ने नाबाद 111 ओर राजीव देवड़ा ने 104 रन से शतक जमाय था. उस पारी में एक नंबर पर राजीव, दो पर दयाल और तीन पर बलदेव ने बल्लेबाजी की थी.

The post रणजी ट्रॉफी में बड़ी जीत की ओर बिहार , मंगल महरुर ने तोड़ा अमीकर दयाल का रिकॉर्ड appeared first on Live Cities.