Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्व कप: आज क्वार्टर फाइनल में भारत का होगा इस विश्व चैंपियन टीम से मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क।भुवनेश्वर में खेले जा रहे 14वें हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का आज तीन बार विश्व विजेता टीम नीदरलैंड्स के साथ होने जा रहा है। इस विश्व कप में भारत ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस विश्व कप के अगले दौर में प्रवेश करने के लिए आज का मैच जीतना होगा। लेकिन तीन बार की विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके कनाडा को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

विराट कोहली ने खोला राज, जीत के बाद भी खुश नही था ये खिलाड़ी

इस जीत के बाद नीदरलैंड्स टीम को हौसला बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। लेकिन मैच में कुछ भी हो सकता है और इसके बारे में पहले से कभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस विश्व कप में भारत का प्रदर्शन भी शानदार रहा है और इस ​बार इस विश्व कप का असली दावेदार भी बताया जा रहा है। नीदरलैंड्स के खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए बनाया ये सीक्रेट प्लान

मैच के दौरान नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने ज्यादातर समय गेंद पर अपना कब्जा जमाए रखा और विपक्षी टीम को अपने गोल पोस्ट के पास भी आने का मौका नहीं देते हें। नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान जैसी खतरनाक टीम को आखिरी पूल मैच में 5-1 से हराकर बता दिया की वह इस बार विश्व कप को जीतने के लिए तैयार है। इस मैच की हार जीत के बाद पता चलेगा की कौनसी टीम अगले दौर में प्रवेश करेगी और किसी टीम का सफर आज खत्म हो जाएगा।



Herald