स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। वीडियो में कई बार बोलते हुए वो इमोशनल भी हुए। इस दौरान गंभीर ने कई खुलासे भी किये।
वहीं एक इंटरव्यू में जब उन्होंने अपने बेस्ट कप्तान के बारे में खुलासा किया था तो सभी हैरान रह गए। उनकी नजर में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली नहीं बल्कि अनिल कुंबले बेस्ट कप्तान रहे है। आपको भी इंटरनेशनल करियर में गंभीर ने सभी के साथ क्रिकेट खेला है। गंभीर ने कहा, “मैंने कई कप्तानों के नेतृत्व में खेला, लेकिन इनमें बेहद ही कम लीडर रहे, जिनमें से एक नाम अनिल कुंबले का है।
वहीं आपको बता दें, फिरोजशाह कोटला मैदान पर आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेलने के बाद वो क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। दूसरी तरह अब खबरे ये भी है कि वो राजनीति में अपने करियर की दूसरी पारी शुरू कर सकते है। माना जा रहा है कि वो दिल्ली की सीट से चुनाव लड़ सकते है।
यह भी पढ़े:-
India vs Aus1st test : दूसरे दिन का खेल खत्म होंने तक ऑस्ट्रेलिया भारत से 59 रन पीछे
भारतीय उपकप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बताया विजेता
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
Herald