Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहित शर्मा ने इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय, इस आईपीएल टीम को बताया पसंदीदा

आईपीएल की नीलामी हाल में ही खत्म हुई  है. इस दौरान एक बार फिर से मोहित शर्मा चेन्नई की टीम में वापस लौट आये हैं. इस दौरान उन्होंने चेन्नई में वापसी को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि चेन्नई की टीम उनके लिए एक परिवार जैसे है. इसके अलावा उन्होंने धोनी को लेकर भी कई बड़े खुलासे किये.

चेन्नई सुपरकिंग्स टीम नही परिवार है 

चेन्नई में वापस लौटने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है. घर आकर हमेशा ही अच्छा लगता है, चाहे आप पूरी दुनिया घूम कर आए हो.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“सीएसके से जो रिश्ता और उन्होंने जिस तरह का माहौल बनाया है, वो आपको कहीं और नहीं मिलेगा. ये परिवार जैसा माहौल है. केवल खिलाड़ी नहीं, आपको ये माहौल स्टाफ और फैंस सभी में देखने को मिलेगा. मैं तीन साल तक अलग टीमों के लिए खेला हूं, लेकिन मेरे बारे में हमेशा यही कहा जाता है, कि मोहित शर्मा सीएसके के खिलाड़ी है. मुझे ये एहसास बहुत पसंद है.”

मैंने चेन्नई की टीम को याद किया 

चेन्नई की टीम को याद करने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“अगर मैं कहूं कि मैंने सीएसके को मिस नहीं किया तो ये झूठ होगा. मैंने सीएसके को बहुत याद किया. मैं सीएसके का हिस्सा होने को बहुत याद करता था. मैं हमेशा सोचता था कि मेरे लिए बेहतर होता अगर मैं सीएसके में ही खेल रहा होता. माहौल का काफी फर्क पड़ता है.”

धोनी की वजह से हूँ जो भी हूँ

धोनी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

” इस बात में भी कोई शक नहीं है, कि महेंद्र सिंह धोनी फैक्टर हमेशा ही रहता है. वो जितनी अच्छी तरह से आपको समझते हैं, जिस तरह से संभालते हैं, वो बेहद मायने रखता है, मैंने हाल ही ये कहा था कि, अगर कोई है जिसने मुझे क्रिकेट के मैदान पर चलना सिखाया है, तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं. माही भाई को श्रेय जाता है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मोहित शर्मा ने इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय, इस आईपीएल टीम को बताया पसंदीदा appeared first on SportzWiki Hindi.