Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया ये सीक्रेट प्लान, जानकर उड़ आपके होश

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आॅस्ट्रेलिया दौरे पर है और वह 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। लेकिन इस सीरीज में आॅस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा खतरा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से है। विराट के शानदार प्रदर्शन के कारण प्रत्येक टीम के लिए विराट सबसे बड़ा खतरा है और इसी खतरे को रोकने के लिए आॅस्ट्रेलिया ने एक प्लान बना लिया है। विराट को रोकने के लिए सभी टीमें कुछ नया प्लान बनाती है लेकिन विराट उस प्लान को फेल करके टीम को जीत दिलाने का काम करते हैं।


विराट की बल्लेबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन विराट के बल्ले को खामोश रखने के लिए अपने गेंदबाजों से आग्रह किया है की वह मैच को लेकर ज्यादा उत्साहित न होकर अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान दें। अगर इस सीरीज को जीतन है तो सभी गेंदबाजों को भावुक होने की जगह अपनी गेंदबाजी से विराट को रोक सकते हैं। अगर विराट को रोक लिया जाता है तो हमारी आधी जीत हो सकती है। इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट ने कहा की इस बार वह अपना सारा ध्यान मैच पर लगाएंगे और किसी भी खिलाड़ी पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।


विराट ने बताया की मैच के दौरान खिलाड़ियों से छींटाकशी करने से उनका ध्यान खेल से हट जाता है और इसी कारण वह इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम को इस सीरीज का विजेता बता दिया है। लेकिन इस सीरीज का परिणाम कुछ भी हो लेकिन इस सीरीज में दर्शकों को बहुत ज्यादा मजा आने वाला है।



Herald