भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा पहली बार पिता बनने का सौभाग्य हासिल कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।
रोहित शर्मा पहली बार बने पिता, रितिका सजदेह ने दिया बच्ची को जन्म
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के पहले बेबी बॉर्न के रूप में एक बच्ची का जन्म हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के एक निजी अस्पताल में रितिका सजदेह ने अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया।

ये जानकारी रितिका सजदेह की चचेरी बहन सीमा खान ने दी। सीमा खान बॉलीवुड के अभिनेता सोहेल खान की पत्नी है। सीमा खान ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।
रितिका की चचेरी बहन सीमा खान ने दी इस बात की जानकारी
सीमा खान ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही कैप्शन में लिखा कि बेबी गर्ल, फिर से मासी बनी। इस पोस्ट में सीमा खान ने रितिका सजदेह के साथ फोटो को पोस्ट किया है। जोइस बात की गवाही है कि रितिका सजदेह मां बन चुकी है।

वैसे रितिका सजदेह या रोहित शर्मा की ओर से तो अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उनकी रितिका की चचेरी बहन का ये इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात की पुष्टि करता है।
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में होने के कारण नहीं रह सके मौजूद
आपको बता दे कि रोहित शर्मा पहली बार पिता बन चुके हैं लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के समय रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ नहीं थे।

रोहित शर्मा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां भारतीय टीम ने रविवार को ही मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को 137 रनों के बड़े अंतर से जीता था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मेलबर्न टेस्ट की ऐतिहासिक जीत की ख़ुशी हुई डबल, एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हिटमैन ‘रोहित शर्मा’ appeared first on SportzWiki Hindi.