Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ज़हीर खान ने बताया वजह क्यों पहली बार छोड़ने के बाद मुम्बई इंडियंस ने युवराज को अपनी टीम में किया शामिल

मुंबई इंडियंस  ने इस बार आईपीएल  ऑक्शन में नए खिलाड़ियों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों पर दांव खेला है. एक तरफ उन्होंने स्वार्ड में पंकज जयसवाल और अनमोलप्रीत सिंह को खरीदा है तो वहीं श्रीलंका के पेस बॉलर लसिथ मलिंगा और भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह को खरीदा. युवराज सिंह को कोई खरीददार नहीं मिल रहा था. आखिरी में फैन्स को पूरा यकीन था कि कोई न कोई तो युवराज सिंह  को खरीदेगा.

मुंबई  ने आखिरी मिनट में युवराज सिंह को 1 करोड़ में खरीद लिया. इस पर ज़हीर खान ने बड़ा खुलासा किया है.उन्होंने बताया है कि किस वजह से मुंबई ने युवराज को ख़रीदा है.

इस वजह से टीम में है युवराज 

युवराज को लेकर बात करते हुए ज़हीर खान ने कहा कि

“हम टीम के मिडिल आर्डर में एक अनुभवी बल्लेबाज़ चाहते थे. इसी वजह से हमने हनुमा पर भी बोली लगाई थी. उनके पास इंटरनेशनल लेवल का अनुभव भले ही न हो पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट काफी ज्यादा खेला है. जिसके बाद युवराज को हमने ख़रीदना ज्यादा बेहतर समझा.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“हम सब जानते है कि वो एक अच्छे बल्लेबाज़ है. इसके अलावा उनके पास अनुभव है, जो किसी भी टीम के लिय फायदेमंद हो सकता है. इसी वजह से हमने युवराज को टीम में शामिल किया था. पिछले साल युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते थे. युवराज अब तक आईपीएल में 128 मुकाबले खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 2652 रन बनाए. जिसमें 12 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं. अब वो मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.”

आकाश अम्बानी ने युवी को लेकर कही थी ये बात 

आकाश अंबानी ने कहा था कि

“हमारी टीम में काफी युवा हैं. इन युवाओं को मैनेज करने के लिए हमें अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है, इसलिए हमने लसिथ मलिंगा और युवराज सिंह को अपने साथ लिया है.”

पहले राउंड में युवराज को नहीं खरीदे जाने के सवाल पर मुंबई इंडियंस का कहना है- ‘हमें बाद में अक्ल आई.’

imaga by : getty images

उन्होने आगे कहा था कि

“युवराज सिंह के नाम लंबी विरासत है, जिसे वे युवाओं के साथ शेयर कर सकते हैं. वे 2011 विश्व कप की विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं. इतना ही नहीं वे विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज भी रह चुके हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ज़हीर खान ने बताया वजह क्यों पहली बार छोड़ने के बाद मुम्बई इंडियंस ने युवराज को अपनी टीम में किया शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.