Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनिल कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। जो लगातार हर मैच और हर पारी के साथ अपने नाम कीर्तिमान की झड़ी लगा रहे हैं। विराट कोहली इतने विराट बल्लेबाज ऐसे ही नहींं बने हैं। उनमें एक खास तरह की काबिलियत है जो उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग बनाती है।

विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरिद हुए अनिल कुंबले

भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी रन मशीन विराट कोहली आखिर कैसे इतने खतरनाक हुए कि उनके एक बार पिच पर जमने के बाद तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है।

विराट कोहली को आउट करना एक बहुत ही मुश्किल क्यों है इसका एक कारण पूर्व भारतीय मुख्य कोच रहे अनिल कुंबले ने बताया है जो विराट कोहली के साथ एक साल तक काम करते रहे।

विराट कोहली किसी भी परिस्थिति में खेलने में सक्षम

अनिल कुंबले ने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बताया कि “निश्चित तौर पर इस समय अपने करियर में पीक पर हैं। जब आप विराट कोहली के करियर को देखते हैं तो एक बात साफ हो जाती है कि वो न केवल अपने खेल में सुधार करते रहते हैं बल्कि उसे एक नए स्तर पर ले जाता है।”

“कंडीशन चाहे जैसी भी हो, मानसिक रूप से वो काफी मजबूत है। उसमें काबिलियत है कि वो अपनी बल्लेबाजी से टीम को आगे लेकर जाए।”

अगर कोहली बना ले 20-30 रन तो पूरा करते हैं शतक

अनिल कुंबले ने आगे कहा कि “विराट अब परिपक्व हो चुके हैं। आप उन्हें ज्यादा खराब शॉट खेलते नहीं देखेंगे। वो ज्यादा हवाई शॉट नहीं लगाते हैं। जब वो निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं तो आपको देखा होगा कि किस तरह से वो गेम कन्ट्रोल करता है।”

“जब भी वो 20 या 30 रन बना लेते हैं तो वो उसे शतक में तब्दिल कर देते हैं। ये ही विराट कोहली के खेल की खूबसूरती है। वो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलते हैं। रहाणे और सलामी बल्लेबाजों को विराट कोहली से कुछ सीखना चाहिए। विराट के खेल में निरंतरता है। ये उनके खेलने की कला और मानसिक मजबूती के कारण है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अनिल कुंबले ने इस खिलाड़ी को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.