Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिन सोमवीर के साथ सात फेरे लेंगी विनेश फोगाट, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों सदियों का सीजन चल रहा है। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के बाद अब विनेश फोगाट भी शादी करने जा रही है। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट पहलवान सोमवीर राठी से 13 दिसंबर को शादी करने जा रही है।

विनेश ने रविवार (2 दिसंबर) को अपनी शादी का कार्ड कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिया। वहीं आपको बता दें, जकार्ता में खेले गए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं विनेश ने एयरपोर्ट पर ही सोमवीर से सगाई कर ली थी। विनेश महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। यही नहीं विनेश ने सीनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है।

जब इंडोनेशिया से स्वदेश लौटी तो उनका एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। यही सोमवीर ने विनेश को अंगूठी पहनाई। यही नहीं हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई थी। इस मौके पर विनेश के ताऊ महावीर फोगाट ने कहा, 'बच्चे अब समझदार हो गए हैं और हमने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किया है।'

दूसरी तरफ सोमवीर (86 किग्रा) ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत चुके हैं। आपको बता दें शादी के सभी फंक्शन हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बलाली गांव में होंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।

यह भी पढ़े:-

वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को लगा ये बड़ा झटका

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब

3 दिसंबर: आज ही के दिन मेजर ध्यानचंद ने दुनिया को कहा था अलविदा, जानिए कुछ खास बातें



Herald