ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हेली अभी कुछ दिन पहले हुए महिला टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया. अपनी टीम को विजेता बनाने में इस खिलाड़ी का अहम योगदान था. ये शानदार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं. फिलहाल स्टार्क भारत के साथ होने पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट को लेकर जमकर अभ्यास कर रहे हैं.
पति स्टार्क के रिकॉर्ड के लिए किया ये ट्वीट
I’ll just leave this here……. pic.twitter.com/6VWQAJwIOI
— Alyssa Healy (@ahealy77) December 13, 2018
बता दें, मिचेल स्टार्क अपने 200 विकेट लेने से बस कुछ कदम दूर हैं. उनको ये आंकड़ा छुने में बस 9 विकेट लेने होंगे इसको देखते हुए एलिसा हेली ने ट्वीट किया,अभी तक के किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट (100 विकेट) लेने वाले गेंदबाज का मिचेल जॉनसन के बाद सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेट लेने वाला बाएं हाथ गेंदबाज वो भी सिर्फ 28 साल के उम्र में. एलिसा हेली ने ये ट्वीट साझा किया और उम्मीद जताई पर्थ में उनके पति ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
पति पत्नी ने बनाएं थे ये रिकॉर्ड

एलिसा ने टी-20 विश्व कप में में सर्वाधिक 225 रन बनाने के अलावा चार स्टंपिंग और चार कैच से आठ शिकार भी किए. टूर्नामेंट में उनसे अधिक शिकार सिर्फ भारत की तानिया भाटिया ही कर सकी जिन्होंने दो कैच और नौ स्टंपिंग से 11 शिकार किए.
एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं. साल 2015 वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क को भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला था और इस बार वर्ल्ड टी20 में एलिसा हीली को इस अवॉर्ड से नवाजा गया है. एलिसा और मिचेल स्टार्क क्रिकेट इतिहास के पहले कपल हैं जिन्होंने आईसीसी के टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है.
ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व विकेटकीपर इयान हीली की भतीजी हैं एलिसा

एलिसा हीली ने 5 मैचों में 56.23 के औसत 225 रन बनाए. उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले. यही नहीं एलिसा ने 4 मैचों में वीमेन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी अपने नाम किया. लिसा हीली ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व विकेटकीपर इयान हीली की भतीजी हैं. उन्होंने अपने अंकल से ही प्रेरित होकर विकेटकीपिंग शुरू की थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पत्नी एलिसा हेली ने बताया भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कौन-कौन से रिकॉर्ड बना सकते हैं मिचेल स्टार्क appeared first on SportzWiki Hindi.