भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक बहुत ही आसान कैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंग्स ने छोड़ दिया.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने भारत की पारी का 159वा ओवर कराया. उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर ऋषभ पंत ने लॉन्ग ऑन की दिशा में एक बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे पैट कमिंग्स ने एक बहुत ही आसान कैच छोड़ दिया.
नाथन लियोन की प्रतिक्रिया थी देखने लायक

आपकों बता दें, कि पैट कमिंग्स के इस कैच को छोड़ने के साथ ही नाथन लियोन की प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी. नाथन लियोन को विश्वास नहीं हो पा रहा था, कि पैट कमिंग्स ने यह आसान कैच छोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन अपनी निराशा में मैदान पर ही बैठ गये.
यहाँ देखे वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) December 27, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे पैट कमिंग्स ने ऋषभ पंत का एक बहुत ही आसान कैच टपका दिया.
कैच छुटने का फायदा नहीं उठा पाये पंत

हालाँकि, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कैच छुटने का फायदा नहीं उठा पाये. ऋषभ पंत का यह कैच मात्र 15 रनों के स्कोर पर छुटा था, लेकिन वह इस कैच के छुटने के बाद भी मात्र 39 रन ही बना पाये.
आपकों मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी है. दूसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना नुकसान के 8 रन बना लिए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : पैट कमिंग्स ने ऋषभ पंत का छोड़ा लड्डू कैच, तो देखने लायक था नाथन लियोन का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.