इंटरनेट डेस्क। कंगारू टीम के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नाथन लियोन ने एडिलेड और पर्थ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को टेस्ट सीरीज में बराबरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई।
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व बाएं के हाथ आक्रामक बल्लेबाज सौरभ गांगुली का मानना है कि इंडिया के बल्लेबाजों ने कंगारू टीम के इस स्पिन गेंदबाज को कुछ ज्यादा ही अपने उपर हावी होने का मौका दिया। सौरभ गांगुली ने भारतीय टीम से बातचीत करते हुए कहा कि बल्लेबाजों को लियोन के विरूद्ध आक्रामक नीति अपनानी चाहिए। बंगाल टाइगर नाम से मशहूर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि भारतीय बल्लेबाजा ने लियोन के प्रति अत्यधिक सम्मान दिखाया और लियोन की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को भी रक्षात्मक अंदाज में खेलते गए और अपने विकेट गंवाते रहे।
इसी के साथ सौरभ ने मैसेज दिया कि भारत के बल्लेबाजों को कंगारू टीम के इस स्पिन गेंदबाज को हावी नहीं होने देना चाहिए साथ ही अधिक से अधिक इस गेंदबाज पर आक्रामक रूख अपना चाहिए। आपको बता दें कंगारू टीम के इस स्पिन गेंदबाज ने एडिलेड और पर्थ में आठ—आठ बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में कामयाबी हासिल की है। इसी बीच आपको ये भी बता दें कि भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट 31 रनों से जीता वहीं, पर्थ टेस्ट 146 रनों से कंगारू टीम जीतने में कामयाब रही। अब दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर को मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।