Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आशीष नेहरा, अजित आगरकर के साथ क्रिसमस मना रहे युवराज सिंह, नेहरा की पत्नी ने इस दिग्गज खिलाड़ी को किया आमंत्रित

क्रिसमस जैसे जैसे पास आ रहा है उनकी धूम शुरू हो चुकी है। इसे मनाने में भारतीय टीम के खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रहे हैं वहीं संन्यास ले चुके खिलाड़ी या टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी क्रिसमस की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आशीष नेहरा की पत्नी से सोशल मीडिया पर प्री- क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है।

साथ में अन्य खिलाड़ी भी

आशीष नेहरा अपनी पत्नी रुश्मा नेहरा क्रिसमस मनाने के लिए हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचे हैं। उनके साथ युवराज सिंह और अजित आगरकर भी हैं। इसके अलावा युवराज की पत्नी हेजल कीच और अजीत अगरकर की पत्नी फातिमा भी उनके साथ हैं।

इसी सेलिब्रेशन की फोटो आशीष नेहरा की पत्नी रुश्मा नेहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने ज़हीर खान और उनकी पत्नी सगारिका घाटगे को जल्द से जल्द वहां बुलाया है।

 

View this post on Instagram

 

Friends 😍💕 hurry up @sagarikaghatge and @zaheer_khan34 … waiting for you 😊🎄🥂❄

A post shared by Rushma Nehra (@rd.nehra) on Dec 20, 2018 at 8:02am PST

जल्द पहुँचे जहीर खान

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के नये डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान भी जल्द से जल्द वहां पहुँचने वाले हैं। उनकी पत्नी सगारिका ने पोस्ट पर कमेंट कर इसकी जानकारी भी दी।

इन चारों खिलाड़ियों ने लगभग एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके बाद से ही इनकी दोस्ती काफी अच्छी है। कुछ दिन पहले ही सभी जहीर खान के जन्मदिन पर मालदीव गये थे।

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

इन सभी खिलाड़ियों में सिर्फ युवराज सिंह ही हैं जो अभी क्रिकेट खेल रहे हैं। बाकियों ने काफी पहले संन्यास की घोषणा कर दी है। युवराज काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले आईपीएल में उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा था।

इस बार नीलामी के पहले राउंड में उन्हें कोई खरीददार भी नहीं मिला। दूसरे राउंडर में उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस एक करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आशीष नेहरा, अजित आगरकर के साथ क्रिसमस मना रहे युवराज सिंह, नेहरा की पत्नी ने इस दिग्गज खिलाड़ी को किया आमंत्रित appeared first on SportzWiki Hindi.