Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईएसएल: मुंबई सिटी एफसी ने दिल्ली डाइनामोज को हराया

नयी दिल्ली
मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग में सोमवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली डाइनामोज को 4-2 से हराया। मौजूदा सत्र में दिल्ली की टीम की यह छठी हार है। सौविक चटर्जी (तीसरे मिनटी के आत्मघात) गोल से दिल्ली ने बढ़त बनाई लेकिन दूसरे हाफ में राफेल बास्तोस (49वें मिनट) में पेनल्टी पर गोल दागकर मुंबई को बराबरी दिला दी। मार्टी क्रेस्पी (61वें मिनट) के आत्मघाती गोल से मुंबई की टीम ने बढ़त बनाई लेकिन दिल्ली को जियानी जुइवरलूनर् 64वें मिनटी में बरबारी दिला दी। मुंबई सिटी एफसी ने हालांकि इसके बाद रेनियर फर्नांडिजर् 69वें मिनटी और पाउलो मचादोर् 80वें मिनटी के गोल की बदौलत जीत दर्ज की। इस जीत से मुंबई की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली की टीम अंतिम स्थान पर है और उसे अब भी पहली जीत का इंतजार है।