भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसम्बर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। विराट इस समय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं और अनुष्का भी अपने फिल्म के प्रमोशन कर काम कर रही थी। इसके बावजूद वह समय निकलकर ऑस्ट्रेलिया पहुँच गयी। अच्छी बात ये रही कि उनकी सालगिरह मैच के दौरान नहीं थी।
रेस्टोरेंट में खाया खाना

अपनी शादी की सालगिरह के दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने होटल में खाना खाने की जगह बाहर जाकर रेस्टोरेंट में खाना खाया। आपको बता दें कि विराट कोहली ने कुछ समय पहले ही नॉन वेज भी खाना छोड़ दिया था।
अनुष्का के साथ विराट कोहली ने वहां स्थिति भारतीय रेस्टोरेंट में साधारण लोगों की तरह खाना खाया। जिसका नाम अनालाक्ष्मी रेस्टोरेंट था। यहाँ दोनों ने इंडियन खाना खाया। खिलाड़ियों की हमेशा शिकायत रहती है कि बाहर उन्हें इंडियन खाना नहीं मिलता।
तेज गेंदबाजों की दी थी सीट

यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय कप्तान ने अपने अपने तरीके से दूसरे प्रभावित किया हो। एडिलेड से पर्थ जाने के दौरान विराट और अनुष्का ने अपनी बिजनेस क्लास की सीट टीम के तेज गेंदबाजों को देने का फैसला किया था।
उनके इस बात से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन काफी प्रभावित हुए थे। इस घटना के बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट डाला था। जिसके बाद सभी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की थी।
शुक्रवार से दूसरा टेस्ट

भारतीय टीम शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। पहले मैच को टीम इंडिया में अंतिम दिन 31 रनों से अपने नाम किया था। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच में अगर भारतीय टीम जीत हासिल करती है तो उसके बाद सीरीज पर कब्जा जमाने का अच्छा मौका होगा।
भारत ने इससे पहले कभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। इस दौरे से पहले हुए दोनों दौरों में तो टीम एक मैच भी नहीं जीत पाई थी। इस बार टीम ने जीत के साथ ही शुरुआत की है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post टीम होटल की जगह यहाँ विराट-अनुष्का ने मनाया शादी की सालगिराह appeared first on SportzWiki Hindi.