डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर बैन लगने के बाद से ऑस्ट्रेलिया का कोई भी युवा बल्लेबाज़ कुछ खास नही पा रहा है. वही ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के कप्तान जेसन संघा इस समय अपने प्रदर्शन की वजह से छाए हुए है. जेसन संघा ने आज ही ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट बिग बैश में डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया. तो आइये जानते है कि भारतीय मूल के जेसन संघा ने अपने ही मैच में क्या बड़ा कारनामा कर दिया है.
बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
FINAL from the nation's capital. Young guns shine as the @ThunderBBL take the spoils.#BBL08 pic.twitter.com/5ROGlgfSnz
— KFC Big Bash League (@BBL) December 21, 2018
जेसन संघा ने आज सिडनी थंडर के लिए बिग बैश में डेब्यू किया था. इस मैच में उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
The @ThunderBBL finish their 20 overs at 5-181.
A brilliant knock by @JasonSangha3 (65 off 37) who became the youngest player to ever score a BBL half century. #BBL08 pic.twitter.com/nqeuagPc4X
— KFC Big Bash League (@BBL) December 21, 2018
एक समय जब सिडनी की टीम सिर्फ 57 रन पर तीन विकेट खो कर संघर्ष कर रही थी, तो उन्होंने आ कर न केवल टीम को सम्भाला बल्कि इस दौरान उन्होंने बिग बैश में अपना अर्धशतक भी पूरा किया.
इस दौरान वो बिग बैश लीग में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है. संघा ने 36 गेंदो पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाए
The first 'Bucket Ball' (formerly known as a free hit) of the summer: Going, going, GONE! #BBL08 | @KFCAustralia pic.twitter.com/spJjDgYrkV
— KFC Big Bash League (@BBL) December 21, 2018
आप को बता दें कि जेसन को ऑस्ट्रेलिया के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है. आप को जानकर हैरानी होगी कि उनकी तुलना पोंटिंग से की जा रही है. जेसन संघा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी है. इस दौरान सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ा था.
वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वो ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने थे. इस दौरान उन्होंने 239 रन बनाए थे. उन्ही की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
सिडनी ने हासिल की जीत
Four wickets in the blink of an eye. The @ThunderBBL are on fire! #BBL08 pic.twitter.com/shRanIDaEb
— KFC Big Bash League (@BBL) December 21, 2018
इससे पहले सिडनी ने जेसन की 63 रन की पारी की वजह से 181 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने बारिश की वजह से मेलबर्न को 89 रन का स्कोर का पीछा करने का मौका मिला था,लेकिन सैम्स के शानदार गेंदबाज़ी की वजह से मेलबर्न की टीम इस मैच को 15 रन से हार है. उन्होंने चार विकेट हासिल किये.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय मूल के जेसन संघा ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.