भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की तुलना अक्सर भारतीय कप्तान विराट कोहली से होती है. वहीं इस समय भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी है.जिसकी बल्लेबाजी देख कर सचिन की याद आती है. ये बल्लेबाज और कोई नहीं एक दिवसीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित और सचिन दोनों एक ही शहर मुंबई से आते हैं.
रोहित और सचिन के ये आंकड़े आपको हैरान कर देंगे

एक अन्य रोचक संयोग में, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने अपने करियर में तीन बार 111 रनों की पारी खेली है. इन दोनों खिलाड़ियों ने एक बार 152 रनों की पारी भी खेली है और ऐसा करने वाले वाले यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के केवल दो खिलाड़ी हैं.
टेस्ट मैचों में है ये जबरदस्त संयोग

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कि टेस्ट टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है. बता दें,टेस्ट क्रिकेट हमेशा क्रिकेट का सबसे कठिन प्रारूप रहा है. दोनों के बीच टेस्ट प्रारूप में एक दिलचस्प संयोग है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ने अपनी 19वीं टेस्ट पारी में 1000 रनों का आँकड़ा पार किया था. इसके अलावा, दोनों ने अपने पहले मैच के तीन साल बाद अपनी 19वीं टेस्ट पारी खेली.
मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाने वाले दो भारतीय

रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाने वाले केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं. रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जबकि सचिन ने कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ शतक लगाया था. आईपीएल में पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई ने आईपीएल की ट्राफी अपने नाम की थी.
श्रीलंका के खिलाफ दोनों ने की अपनी कप्तानी की शुरुआत

गौरतलब है कि, सचिन और रोहित शर्मा को हमेशा उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए याद किया जाता है, लेकिन उन्होंने कप्तान के रूप में भी कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. हालांकि सचिन कप्तान के रूप में कुछ खास करने में नाकाम रहे, लेकिन रोहित शर्मा ने अभी तक कप्तान के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दोनों के बीच अजीब इत्तेफ़ाक़ यह है कि दोनों ने कप्तान के तौर पर अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था.
आईपीएल में एक ही टीम के कप्तान बने

मुंबई इंडियंस की टीम रिकी पोंटिंग के कप्तानी संभालने से पहले सचिन तेंदुलकर ने कुछ सत्रों के लिए टीम का नेतृत्व किया था. हालांकि, थोड़े समय में ही रोहित शर्मा को टीम का नेतृत्व करने के लिए कहा गया था, लेकिन किसे पता था वो खिलाड़ी टीम को आईपीएल का चैम्पियन बना देगा. बहरहाल, संयोग की बात करें तो दोनों ने कप्तान के तौर पर अपने पहले तीन मैच जीते और फिर चौथा मैच हार गए.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के बीच ये पांच संयोग, आपको कर सकते हैं हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.