Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस की ड्रेस में नजर आये युवराज सिंह, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन-12 का आगाज अगले साल होने जा रहा है और खिलाड़ियों की नीलामी भी पूरी हो गई है। मंगलवार को पिंक सिटी जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई और सभी टीमों ने अपने मन मुताबिक खिलाड़ी खरीदे। इस नीलामी में मुंबई इंडियंस धांसू ऑलराउंडर युवराज सिंह पर दांव लगाया। युवराज सिंह को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा लेकिन दूसरे राउंड मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये के बेस प्राइज खरीब सबको चौंका दिया।

आईपीएल के अबतक 11 सीजन हो चुके है लेकिन ये पहला मौका है जब युवराज मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। इससे पहले युवराज किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। वहीं मुंबई इंडियंस ने युवराज के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी भी दी है। युवी की मुंबई इंडियंस की जर्सी में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी सीरियस नजर आ रहे है।

युवी की इस तस्वीर को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे है और उन्हें बधाई भी दे रहे है। इस बार सभी टीमों की नजरे युवराज सिंह पर रहेगी। कप्तान रोहित शर्मा जहां बल्लेबाजी के टॉप क्रम को मजबूत बनाते हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर में युवराज एक बार फिर अपना जलवा दिखाते नजर आने वाले है।

यह भी पढ़े:-

2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश

2018 अलविदा: इस साल ये क्रिकेटर बने पिता, एक क्लिक में देखें लिस्ट

2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम



Herald