Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यू जीलैंड दौरे पर सीमित ओवरों की टीम के कप्तान होंगे लसिथ मलिंगा

कोलंबो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने के तीन महीने बाद ही अनुभवी तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा को न्यू जीलैंड दौरे पर होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्री लंका क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। वनडे और टी-20 में लगातार कप्तानी करते आ रहे दिनेश चंडीमल से कप्तानी छीन ली गई है और चयन समिति के बदलते ही सीमित ओवरों के लिए टीम के कप्तान को भी बदल दिया गया है। नई चयन समिति ने न्यू जीलैंड दौरे पर खेले जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए मलिंगा को टीम की कमान सौंपी हैं। वहीं, विकेटकीपर निरोशन डिकवेला टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। मलिंगा पिछले करीब एक साल से फॉर्म और फिटनेस को लेकर श्री लंकाई टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने सितंबर में खेले गए एशिया कप के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी। 35 वर्ष के मलिंगा के अलावा एंजिलो मैथ्यूज की भी टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा सीकुगे प्रसन्ना और बल्लेबाज असेला गुणारत्ने भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। गेंदबाजी में प्रमुख तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को टीम से बाहर रखा गया है। श्री लंका को अगले साल जनवरी में न्यू जीलैंड दौरे पर तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलना है। 

श्री लंका की वनडे और टी-20 टीम: लासिथ मलिंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दानुष्का गुणातिलका, कुशल परेरा, दिनेश चंडीमल, असेला गुणारत्ने, कुशल मेंडिस, धनंजय, डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, लक्षण सांदकन, सिकुगे प्रसन्ना, दुष्मंता चमीरा, कासुन रजिथा, नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा।