Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वरुण चक्रवर्ती के ख़ास साथी ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से है वो ख़ास

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए मंगलवार को हुई नीलामी में युवा खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने सभी को हैरान करते हुए सबसे ज्यादा 8.4 करोड़ की कीमत के साथ अपना आईपीएल में डेब्यू किया. तमिलनाडु का यह मिस्ट्री स्पिनर 20 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरा था, लेकिन जयदेव उनादकट के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हुआ, जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है. वह अब उनके साथी हेमंग बदानी ने भी उनकी तारीफ की है.

इस वजह से वो है खास 

बदानी ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि

“मैंने तीन साल पहले वरुण को देखा था और उस समय वह स्पिनर भी नहीं थे, तो मिस्ट्री स्पिनर की बात ही भूल जाइए. मैं इस बात से खुश हूं कि वह अब करोड़पति हो गए हैं. उनके बारे में जो बात मुझे अच्छी लगता है कि वह है उनकी निरंतरता.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“वह शानदार खिलाड़ी हैं, वह नई और पुरानी गेंद दोनों को अच्छे से स्पिन करा सकते हैं. वह अपनी कम से कम 50 फीसदी गेंदों पर रन नहीं देते हैं, एक बात और जो मुझे उनमें पसंद है वह दबाव को अच्छे से झेलते हैं,आईपीएल बड़ा प्लेटफॉर्म है जहां काफी दबाव होता है. यह देखना रोचक होगा कि वह किस तरह यहां खेलते हैं.”

बेहद प्रतिभाशाली है वरुण 

तमिलनाडु के इस रहस्यमयी स्पिनर के पास गेंदबाजी में 7 तरह की वैरिएशन है. आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने वरुण चक्रवर्ती ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में करईकुड्डी कलई की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान 4.05 की इकॉनमी के साथ 22 विकेट चटकाने के बाद उन्होंने सभी का ध्यान अपनी गेंदबाजी की ओर खींचा था.

ये मेरे लिए ख़ास है 

आईपीएल में बिकने के बाद उन्होंने कहा कि

‘मेरे लिए यह बड़ा मौका है. मैं शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता. मैंने आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं. मैं अंतर्राष्ट्रीय सितारों से काफी कुछ सीख सकता हूं ताकि बेहतर क्रिकेटर बन सकूं.’

शुरुआती दौर में मध्यम गति से गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि

“मैंने मध्यम गति की तेज गेंदबाजी छोड़कर स्पिन गेंदबाजी शुरू की, क्योंकि मुझे लगा कि इससे घुटने पर कम दबाव पड़ेगा. यह फैसला मेरे लिए काफी अच्छा साबित हुआ. जब उनसे आर्किटेक्चर करियर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वह उसमें खुश नहीं थे.”

The post वरुण चक्रवर्ती के ख़ास साथी ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से है वो ख़ास appeared first on SportzWiki Hindi.